शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों का मनोनयन कर दिया है। गुरुवार शाम आई लिस्ट में शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष पद पर एक बार फिर से रजनीश गुप्ता मुन्ना की ताजपोशी की गई है। महानगर अध्यक्ष पद पर पार्टी ने बदलाव किया है, इस बार तकवीम हसन खां शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। इससे पहले पवन सिंह महानगर अध्यक्ष थे। रजनीश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि पार्टी ने उन पर एक बार फिर से भरोसा किया है, इसके लिए पार्टी नेतृत्व का बहुत आभार है। रजनीश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को मजबूत करने के लिए लगाया है, आगे भी वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। पार्टी हित में हर संभव प्रयास संकल्प है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.