गिरडीह, नवम्बर 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सह प्रभारी बीडीओ शशि भूषण वर्मा, कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी विशाल कुमार, जिप सदस्य बैजनाथ महतो, उपप्रमुख उपेन्द्र महतो, आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, मुखिया जागेश्वर महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उपस्थित वक्ताओं ने झारखंड की संस्कृति एवं गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में अपने अपने विचार रखे। वहीं अपने पंचायत के मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुखिया, पंचायत सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...