बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह 24 दिसंबर को होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई की ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. स्वेता अरोरा और विशिष्ट अतिथि सीबीएसई सीनियर कोआर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम रहेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद 3.30 बजे से होने वाले रजत जयंती समारोह में कुल 30 कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...