रुडकी, दिसम्बर 16 -- कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड एक में मंगलवार को रजत जयंती पार्क का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने सभासदों की मौजूदगी में किया गया। करीब 69.25 लाख रुपये (उनहत्तर लाख पच्चीस हजार रुपये) की लागत से विकसित इस पार्क में नगरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद ने बताया कि पार्क में ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य खेल एवं मनोरंजन की व्यवस्थाएं की जाएगी। जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य, खेल और मनोरंजन का बेहतर विकल्प मिल सकेगा। ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि पार्क के निर्माण को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...