दुमका, नवम्बर 12 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के मुख्यालय सभागार समेत सभी पंचायत भवन में पंचायत भवन में मंगलवार को झारखंड राज्य का रजत जयंती मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत कर्मी व ग्रामीणों द्वारा प्रभात फैरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद पंचायत सचिवालय में बैठक कर पंचायत सचिव द्वारा 25 साल झारखंड संस्कृति, विकास और उम्मीदों के बारे में विस्तार पुर्वक चर्चा किया गया व मनरेगा संबंधित जानकारी एवं शपथ दिलाया गया। रैली में मुखिया संतोष पुजहर, मनरेगा कनिय अभियंता कमल किशोर हेम्ब्रम, रोजगार सेवक निलेश हेम्ब्रम, अनवर शेख, पोरेश मंडल, देवेन्द्र मंडल, जितेंद्र साह आदि उपस्थित थे। इधर प्रखंड के सभी स्कूलों में रजत जयंती के अवसर पर बच्चों को शपथ दिलाया व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...