वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कलिकाल में काशीपुरी पीठाधीश्वर भगवती अन्नपूर्णा के मंदिर में कुम्भाभिषेक का मुख्य अनुष्ठान शुक्रवार को 501 वैदिक ब्राह्मणों के सानिध्य में हुआ। शृंगेरी के शंकराचार्य विधुशेखर भारती महास्वामी ने रजत कुम्भ में अभिमंत्रित 251 तीर्थों के जल से मंदिर के स्वर्ण शिखर का अभिषेक किया। इस दौरान अन्नपूर्णा मंदिर का प्रांगण जहां वेदों की ऋचाओं से गूंज रहा था वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित दक्षिण भारतीय भक्तों द्वारा मां का जयकार मुखर था। शिखर का अभिषेक श्रीमहंत सुभाष पुरी एवं महंत शंकर पुरी के साथ करने के बाद शंकराचार्य ने गर्भगृह में विशेष पूजन किया। मां अन्नपूर्णा के प्राचीन विग्रह (पर्दे में) के आगे रखे काले पत्थर से तैयार नवीन विग्रह का शंकराचार्य ने 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। सहस्त्रचडी, महारुद्र, चत...