देहरादून, मई 29 -- कैंट विधायक सविता कपूर ने अपनी विधायक निधि से रजत एन्क्लेव में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कैंट विधायक ने बताया कि यह विकास कार्य क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कैंट विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं, और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रजनी देवी, रविंद्र रजवार, बृजेश रोहिल्ला, केएल अरोड़ा, अनुज गुप्ता, कुणाल प्रियदर्शी, अंकुर कंसल, अभिनव गर्ग, आलोक गुप्ता, विद्या रजवार, स्मृति गर्ग, स्वेता अग्रवाल, संध्या जोशी कार्यक्रम में मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.