पलामू, फरवरी 15 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रचना कुमारी के चुनावी कार्यालय का शनिवार को वरीय कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला ने उदघाटन किया। रेहला शहर के बी मोड़ के समीप कार्यालय खोला गया। इस दौरान अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रचना शुक्ला ने चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सता में आना नहीं बल्कि नगर परिषद की हालात में बदलाव लाना है। अमृत शुक्ला ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण विकास नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...