सासाराम, मार्च 25 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। भाकपा माले के द्वारा इब्राहिमपुर से रचना कुमारी की हत्या के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व माले जिला सचिव नंदकिशोर पासवान ने किया। मार्च इब्राहिमपुर से निकलकर कच्छवां मुख्य बाजार होते हुए थाना परिसर पहुंचा। जहां मार्च एक सभा मे तब्दील हो गया। मार्च में कार्यकर्ताओं के द्वारा रचना कुमारी के हत्यारों को गिरफ्तार करो, रचना कुमारी के हत्यारों को फांसी दो आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर कैसर नेहाल, राजेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, रिंकू राम, परवेज आलम, सुबारू राम, बीरबल राम, सुरेंद्र पासवान, रमेश राम, कलावती देवी, संझारो देवी, धनमनिया देवी, विगनी देवी, उर्मिला देवी, डॉ. श्यामजी, गुप्तेश्वर सिंह, बृजभार राम, राजेश्वरी देवी, रीता देवी व मुन्नका कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.