वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। पूर्वांचल निर्यातक संघ के वर्ष 2025-27 के लिए रघु मेहरा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को छावनी स्थित एक होटल में हुए चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। निवर्तमान अध्यक्ष नवीन कपूर ने नई टीम को बधाई दी। नई कार्यकारिणी में सैयद हसन अंसारी महासचिव, राजेश कुमार कुशवाहा कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष (वस्त्र), महमुदूल हसन उपाध्यक्ष (फ्लोर कवरिंग), रईस अहमद उपाध्यक्ष (विविध) शामिल हैं। निदेशक मंडल के सदस्यों में वकील अहमद, अनुपम अग्रवाल, शमीम अहमद, पंकज शाह, राज दुआ, दीपक जैन, विनोद कुमार अग्रवाल, शाहिद अली, रवि सारडा, अब्दुल माबूद, प्रशान्त नागर, अमरेश कुशवाहा, मनीष माहेश्वरी शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्षद तन्ना, मुकेश अग्रवाल, डॉ. दीपशंकर...