पिथौरागढ़, सितम्बर 22 -- पिथौरागढ़। भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट को भारत सरकार दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिष्ट को कुमाऊं संभाग का सदस्य नामित किया है। समिति के सदस्य बिष्ट ने बताया कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। संचार सेवा का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए कार्य किया जाएगा। सदस्य बनने पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.