हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता रघुवर दास का शुक्रवार को बड़कागांव आगमन पर अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया गया। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत पश्चात रघुवर दास केरेडारी के लिए रवाना हो गए। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,बालेश्वर महतो, प्रतिनिधि पूनम साहू ,कृष्णा राम, रंजीत कुमार, बड़कागांव उरीमारी मंडल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो,अरुण मालाकार के अलावा दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...