अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या,संवाददाता। लोक दायित्व के तत्वावधान में रघुभूमि से तपोभूमि की यात्रा अयोध्या धाम के लता चौक से बक्सर तक 11 जून से शुरू होगी। यह यात्रा माता सरयू के अवतरण दिवस पर श्री अयोध्या धाम से प्रारम्भ होती है। होने वाली यात्रा का मार्ग वही होता है,जिस मार्ग से प्रभु राम ब्रह्मर्षि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा करने गए थे। इस यात्रा में समाज के लगभग सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होते हैं। यात्रा के संयोजक पवन कुमार ने बताया कि यात्रा अयोध्या से प्रारम्भ होकर बक्सर तक उसी मार्ग से जाती है जिससे प्रभु राम गए हैं। साथ ही यात्रा वहां वहां अवश्य रुकती है जहां प्रभु राम के रुकने न्यूनाधिक प्रमाण है। यात्रा के पहले दिन महराजगंज,दूसरे दिन कारों धाम तथा तीसरे दिन बक्सर पहुंच कर विश्राम लेती है। यात्रा में एक रथ सहित लगभग दो दर्जन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.