सीवान, फरवरी 6 -- सीवान/रघुनाथपुर। जिले के रघुनाथपुर प्रशाखा के जेई अमित मौर्य ने सात लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़ा है। सभी पर जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। जेई ने बताया कि पंजवार में मीटर बाइपास करने पर एक पर 33064 दूसरे पर 38328 रुपये व तीसरे पर 13187 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर पिपरा में एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन 20024 रुपये बकाया पर काटा गया था। जबकि दूसरे का 31408 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। दोनों बिना बकाया राशि जमा किए व बिना आरसी रसीद के बिजली जला रहे थे। वहीं दूसरी ओर निखती कला के एक बिजली उपभोक्ता का कनेक्शन 23752 रुपये बकाया पर काटा गया था। दूसरे का 18483 रुपये बकाया पर कटा था। तीसरे का 36089 पर काटा गया था। सभी अवैध रूप से बिजली जला रहे थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.