सीवान, दिसम्बर 13 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में गेहूं की बुआई का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि, अब तक 35 फीसदी ही बुआई का कार्य हो पाया है। रघुनाथपुर में करीब 5 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुआई में देरी की वजह धान के खेत में लगा पानी और धान की कटनी-पिटनी होना बाकी है। जहां खेत खाली हो गया है, वहां गेहूं की बुआई में तेजी आ गई है। चंवरी क्षेत्र में देर से धान की कटनी का कार्य पूरा होने में अभी देरी है। इस वजह से चंवरी क्षेत्र में अभी गेहूं की बुआई पूरी होने में विलंब है। कई किसानों ने बताया कि खेत में पानी की वजह से गेहूं की बुआई प्रभावित होगी। इधर, बांगर क्षेत्र में इस दो सप्ताह बाद से गेहूं की पहली सिंचाई भी शुरू हो जाएगी। निखती खुर्द के किसान शुभ नारायण राम ने कहा कि इस साल बेमौसम बारिश की...