सीवान, जनवरी 16 -- रघुनाथपुर। बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने रोहित प्रिंटिंग प्रेस के प्रोपराइटर संजय साह की ब्लैक कलर की बाइक चोरी कर ली गई। घटना 13 जनवरी की शाम के 5 बजे के करीब की है। इस घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। पीड़ित ने लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। बाइक चोरी की इस घटना के बाद से दुकानदार एक बार फिर सचेत हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...