सीवान, फरवरी 6 -- रघुनाथपुर। जिले के रघुनाथपुर में बुधवार की दोपहर ट्रक के धक्के से दो बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण 11 केवी रघुनाथपुर टाउन फीडर के बिजली बंद हो गई। इस संबंध में जेई अमित मौर्य ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने ट्रक को जब्त करने व ट्रक मालिक पर 62 हजार एक सौ दो रुपये का जुर्माना लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...