मोतिहारी, नवम्बर 26 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बलुआ बाजार में करीब पांच सौ छोटी-बड़ी दुकानें व प्रतिष्ठान हैं। 25 फीसदी थोक व 75 फीसदी फुटकर विक्रेता हैं। औसतन दो करोड़ रुपये का कारोबार रोजाना होता है। नगर निगम व सरकार को यहां से टैक्स के रूप में लाखों रुपये की आमदनी होती है। पर बाजार में सुविधाएं नदारद हैं। अतिक्रमण व जाम से आए दिन व्यवसाय का ग्राफ गिरता जा रहा है। ओवरब्रिज बनने के बाद से बाजार की रौनक चली गयी। चारों तरफ कूड़ा-कचरे का अंबार लगा रहता है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल का भी अभाव है। रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। बाजार में आये दिन बाइक व मोबाइल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। झपटमार गिरोह के बदमाश भी बाजार आने वाले ग्राहकों को अपना शिकार बनाते रहते हैं। गिरोह के बदमाश महिलाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.