बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- रघुनाथपुर के तालाब में डूबने से बालिका की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के तालाब में डूबने से नौ साल की पीहु कुमारी की मौत हो गई है। मृतक गांव के ही सोहन महतो की नतनी थी। बालिका का पैतृक घर रामपुर है और वह नानी घर में रहती थी। बताया जाता है कि बालिका अपनी सहेली के साथ स्नान करने तालाब में गई थी। तभी, गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गई। साथ में स्नान करने गई सहेलियों द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और बालिका को तालाब से निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत पर परिजनों का रो - रोकर हाल बेहाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.