सीवान, जनवरी 29 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के करसर में मंगलवार को हुए पैक्स चुनाव में कुल 49.72 प्रतिशत वोट पड़े। यहां कुल 3 हजार 429 वोटरों में 1705 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रविरंजन सिंह, उपेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी सुनीता देवी व एक अन्य उम्मीदवार अनिता देवी शामिल है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम में साढ़े 4 बजे तक चला। युवा और महिला वोटरों में इस चुनाव को लेकर काफी जोश दिखा। कतारबद्ध होकर महिलाएं वोट डालती नजर आईं। बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। करसर में वोटिंग के लिए कुल 5 बुथ बने थे। पांचों ही बूथों पर बिना किसी दबाव या हो-हल्ला के शांति पूर्ण रूप से चुनाव संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.