सीवान, मार्च 25 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होतीं। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। जरूरत है प्रतिभाओं को मौका देने की। प्रतिभाशाली लोगों को अपने लक्ष्य पाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती। प्रतिभाशाली लोग अपने ही बनाए रास्ते पर चलकर अपने लक्ष्य को पा लेते हैं। जिस प्रकार कीचड़ में खिले कमल और कांटों के बीच गुलाब अपनी सुंदरता एवं सुगंध फैलाता है। उसी प्रकार से मध्य विद्यालय पंजवार में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं का छात्र अमित ने कर दिखाया है। बिहार के 113वां स्थापना दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया है। स्टेट टॉपर अमित ने 37 जिले के प्रतिभागी छात्रों को पछाड़ते हुए यह साबित किया है कि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल दूर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.