कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- विहिप के कार्यकर्ताओं ने राम नवमी पर हर्रायपुर से भरवारी तक शोभा यात्रा निकाली। श्रीराम के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की संस्कृति में रग-रग में समाए हैं। भगवान श्रीराम को समझना है तो हमें राजा दशरथ की राजव्यवस्था मे समर्पण, भाई भारत के रूप में त्याग, माता शबरी के रूप में सामाजिक समरसता दिखाई देगी। इसीलिए कई जगह पर भगवान श्रीराम को भारत का प्रेरणा पुरुष भी कहा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में संगठन को खड़ा करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि संगठन के विभाग सह मंत्री सत्य प्रकाश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल ने की। संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.