रुडकी, दिसम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को सोनाली रग्बी ग्राउंड में पांचवीं राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सात जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान हरिद्वार, द्वितीय स्थान देहरादून व तृतीय स्थान रुद्रप्रयाग एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून, द्वितीय स्थान ऊधम सिंह नगर व तृतीय स्थान टिहरी गढ़वाल का रहा। दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामवीर सैनी ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...