मोतिहारी, जनवरी 27 -- रक्सौल,एक संवाददाता। 27 जनवरी को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। सभी बैंकों के गेट पर बिग स्ट्राइक ऑफ बैंक इम्प्लाइज आल बैंक रिमेन क्लोज्ड की सूचना चस्पा रही। इस बंदी के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ सीमावर्ती देश नेपाल से आए लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल का सबसे गंभीर प्रभाव भारत-नेपाल के द्विपक्षीय आयात-निर्यात व्यापार पर पड़ा, क्योंकि चालान और आवश्यक भुगतानों का निपटारा नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्री कार्यालय में भूमि निबंधन का कार्य भी बैंकिंग ठप्प होने से प्रभावित रहा। व्यवसायी विटू कुमार, कन्हैया कुमार, विक्रम गुप्ता आदि ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से छोटी खरीदारी और बिल भुगतान जैसे कार्य जारी रहे, लेकिन नकदी...