मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रक्सौल-काठमांडू लिंक रेल लाइन निर्माण के लिए इस माह भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरा होगा। साथ ही जनवरी में इसके निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लाइन बिछाने के लिए टेंडर की कवायद होगी। कोंकण रेलवे सर्वेक्षण का काम 80% से अधिक कर चुका है। वह इस माह प्रोजेक्ट पूरा कर रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भी सौंपेगा। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। मालूम हो कि वर्ष 2021 में इस लिंक रेल लाइन की केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी थी। यह ट्रैक विद्युतीकृत होगा। कार्य पूरा करने से संबंधित जानकारी पूमरे के कंस्ट्रक्शन विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपी गई रिपोर्ट से हुई है। रक्सौल-काठमांडू के बीच होंगे 13 स्टेशन परियोजना के तहत रक्सौल से काठमांडू के बीच 13 स्टेशन होंगे। वर्ष 2023 में कराए गए पहले सर्वे में रक्सौल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.