मोतिहारी, जनवरी 3 -- रक्सौल। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से लोग काफी परेशान हैं। गरीब, अनाथ, ठेले वालों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में गरीबों के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम कुमार ने धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के विभन्नि वंचित वर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के प्रकोप से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा यह पहल की गई, ताकि असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चयनित लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रशासन ने लोगों से ठंड के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...