मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- रक्सौल । सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल सहित आसपास के इलाकों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। गुरुवार की सुबह पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा। कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि स्टेशन रोड, हवाई अड्डा रोड और आईसीपी बाईपास सड़क पर वाहनों का परिचालन रेंगते हुए हुआ। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों पर दिखा। करीब 10 बजे तक सूर्य के नहीं निकलने के कारण वातावरण में कनकनी बनी रही। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में आई भारी गिरावट ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय निवासी राजेश केशरीवाल, अजय कुमार और रमेश पूजन ने बताया कि ठंड के कारण गर्म कपड़...