मोतिहारी, जनवरी 5 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरदिया रतनपुर सड़क खंड पर रविवर अपराह्न कड़ाके की ठंड में तेज गति से आ रही एक बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि तेज गति से आ रहे उक्त बाइक के सवार ने घटनास्थल पर अचनाक नियंत्रण खो दिया व सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। घटना को देखते हुए सड़क से गुजर रहे राहगीर व खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक खून से लथपथ युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस टीम को दी गयी। सूचना मिलते पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची व शव व बाइक बरामद किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि यूड़ी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है। वहीं बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचा...