मोतिहारी, मई 2 -- शहर के अति पिछड़ा वार्ड सात अहिरवाटोला में रेल फाटक लाइट ओवरब्रिज एनएच 28 से छतवन पेड़ गांव के पास तक निर्मित होंने वाली लगभग 20 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा होंने से पहली ही कई स्थानों पर दरार पड़ गयी । मोहल्ले के लोगों ने सड़क निर्माण पर सवाल खड़ा करते इसकी सूचना नप कार्यपालक पदाधिकारी को दी है। बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। फिलहाल कार्य को बंद रखा गया है जिससे मुहल्ले के लोगों व राहगीरों को आने जाने में असुविधा हो रही है। उक्त सड़क निर्माण स्थानीय निकाय की ओर से लगभग 2082462 रूपये की लागत से टेंडर किया गया है। सड़क निर्माण के पूर्व सड़क के नीचे ईट सोलिंग करना था। सड़क के मात्र एक चौथाई हिस्से में ही ईट सोलिंग की गयी है। सड़क निर्माण में पाकुड़ का चिप्स लगाना था। जबकि घटिया पत्थर का उपयोग किया गया है। सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.