वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। रक्षा मंत्रालय की रक्षा संबंधी स्थायी संसदीय कमेटी राधामोहन सिंह के नेतृत्व में 22 जनवरी को बनारस आ रही है। समिति ताज होटल में रक्षा संपदा, कैंटोमेंट और 39 जीटीसी को लेकर समीक्षा बैठक करेगी। सदस्य काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे और क्रूज से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती देखेंगे। समिति शुक्रवार की सुबह अयोध्या रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...