रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव विजयंता- 1.0 का चौथा चरण हुआ। बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल व रस्साकशी में प्रतिभागियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। चौथे चरण के परिणाम को देखते हुए स्नातकोत्तर अपराधशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने जीत हासिल की। शतरंज में बीसीएसी विभाग ने जीत सुनिश्चित की। विजेता विभागों को शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ हेमेंद्र भगत, डॉ शशि कुमार, डॉ नागेश कुमार, यशवंत नारायण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.