गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रक्षा विभाग के रिटायर्ड वैज्ञानिक से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पूर्व आरबीआई गवर्नर और इनफोसिस के मालिक के डीप फेक वीडियो दिखाकर पीड़ित को जाल में फंसाया। इसके बाद पोर्टल पर ऑनलाइन मुनाफा दर्शाकर मोटी रकम ऐंठ ली। गाजियाबाद की साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले रक्षा विभाग के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 अक्टूबर 2024 में उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर ने फोन आया। कॉलर ने खुद को ट्रेडिंग कंपनी से बताया। पूर्व वैज्ञानिक के मुताबिक उन्हें पूर्व आरबीआई गवर्नर और इनफोसिस के मालिक के डीप फेक वीडियो दिखाए गए। वीडियो में ये लोग मोटे मुनाफे का दावा कर एफएक्स प्लैटफॉर्म के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.