गोंडा, फरवरी 18 -- गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया निवासी अवध केसरी सेना प्रमुख नीरज सिंह को गाजियाबाद पुलिस मंगलवार रात में उनके आवास से पकड़ कर ले गई है। बताया जा रहा है कि नीरज सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस सम्बन्ध में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र निवासी राजेश सिंह नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात में गाजियाबाद पुलिस ने नीरज की गिरफ्तारी कर साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...