नोएडा, अक्टूबर 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के घर से करीब 20 दिन पहले लाखों के गहने और नगदी चोरी हो गई। इसका आरोप घर की साफ-सफाई करने वाले मजदूर पर है। पुलिस ने घटना के करीब 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 निवासी दिव्या यादव ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षिका हैं। पति मनजीत कुमार रक्षा मंत्रालय में उपसचिव हैं। वह सात अक्तूबर को दीपावली को लेकर घर पर साफ-सफाई का कार्य करा रहे थे। इस कार्य के लिए उन्होंने जिला कन्नौज के तिर्वा निवासी युवक करन को लगाया था। उसने दो दिन तक सफाई का कार्य ठीक ढंग से किया। आरोप है कि वह तीसरे दिन दो घंटे का करके चुपके से भाग गया। पीड़िता का कहना है कि आठ और नौ अक्तूबर को पति छुट्टी लेकर घर की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.