प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षा मंत्रालय की वर्कशॉप 508-आर्मी बेस के कार्यालय अधीक्षक यशवंत कुमार विश्वकर्मा से एक लाख 12 हजार रुपये ठगी हो गई। साइबर ठगों ने उनके अमेजन अकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। करेली थाने की पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बेनीगंज के नईबस्ती निवासी यशवंत कुमार विश्वकर्मा की तहरीर के अनुसार उन्होंने ऑनलाइन खरीददारी के लिए अपना एसबीआई के खाते को अमेजन एप से लिंक किया है। 19 मई को साइबर ठगों ने उनके अमेजन अकाउंट से ऑनलाइन खरीदारी कर ली। मोबाइल पर बिल का मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने पर अमित कुमार वर्मा, अभिषेक व अमित शर्मा द्वारा ऑनलाइन खरीददारी करने की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.