शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- शाहजहांपुर शहर के मऊ खालसा में सेना की ज़मीन के पास खन्नौत नदी के पश्चिमी तट पर हो रहे गंभीर कटाव के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। अवैध रेत खनन और भारी बारिश के कारण नदी तट के तेजी से कटने के आरोपों को गंभीर मानते हुए एनजीटी ने संयुक्त जांच समिति का गठन किया है। समिति को आठ सप्ताह के खनन प्वाइंट का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश एनजीटी की प्रधान पीठ ने विराज गुरंग बनाम उत्तर प्रदेश राज्य की सुनवाई के दौरान पारित किया गया। मामले की सुनवाई अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की पीठ ने की। आवेदन स्टेशन मुख्यालय शाहजहांपुर से प्राप्त पत्र के आधार पर दर्ज किया गया था। पत्र में कहा गया है कि शाहजहांपुर के मऊ खा...