नई दिल्ली, फरवरी 1 -- ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा तैयारियों को चुस्त-दुस्त करने में जुटी सरकार नई दिल्ली, मदन जैड़ा। रक्षा बजट पर पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर की छाप स्पष्ट नजर आ रही है। रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन में रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हई है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए कमर कस चुकी है। रविवार को पेश आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 7,84,678 करोड़ का आवंटन किया गया है। यदि इसकी तुलना पिछले यानी चालू वित्त वर्ष के बजट से करें तो 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा बजट 6,81,210 करोड़ है। पहली बार रिकॉर्ड करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि रक्षा के मद में हुई है। बता दें कि पिछली बढ़ोतरी सिर्फ नौ फीसदी की हुई थी। इस बार 15 फीसदी की वृद्धि के बावजूद रक्षा बजट जीडीपी के दो फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.