मिर्जापुर, अगस्त 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता l रक्षा बंधन पर उमड़ी भीड़ के चलते शहर की तंग सड़कों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी रही l सिविल लाइन रोड पर वाहन रेंगते नजर आए l यही नहीं रिमझिम बारिश ने भी बहनों की परीक्षा ली l हालत यह रहा कि सुबह आठ बजे से सिविल लाइन रोड पर वाहनों की अधिकता के जाम कि चपेट में आ गया l रमई से रोडवेज बस, रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में 10 मिनट की बजाय घंटा भर लग रहे थे l जाम छोड़ने में यातायात पुलिस हर पल परेशान रही l शहर के जाम की लगातार मिल रही सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा खुद बाहर निकल कर मातहतों को आवश्यक निर्देश देना पड़ा l जाम के चलते शहर के अंदर से बाहर और बाहर अंदर अनाजाना कठिन रहा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.