कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में स्थापना दिवस सप्ताह के तहत स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के केमिस्ट्री विभाग की ओर से हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स विषय पर एल्युमिनाई टॉक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विवि की पूर्व छात्रा एवं डीआरडीओ की साइंटिस्ट-एफ और जॉइंट डायरेक्टर, डीएमएसआरडी कानपुर डॉ. स्वाति चोपड़ा रहीं। उन्होंने सीएसजेएमयू के केमिस्ट्री विभाग से वर्ष 2007 में एप्लाइड केमिस्ट्री में पीएचडी की है। डॉ. स्वाति ने हाई-परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स जैसे पीबीओ और नायलॉन-6.6 की मूल अवधारणाओं, संश्लेषण तकनीकों, संरचना-गुण संबंधों एवं अनुप्रयोगों के बारे में बताया। उन्होंने रक्षा, औद्योगिक और उन्नत इंजीनियरिंग क्षेत्रों में इन फाइबर्स की उपयोगिता को भी बताया। डॉ. चोपड़ा ने यह भी बताया कि डीएमएसआरडी किस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.