गिरडीह, फरवरी 5 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड से रक्षा के क्षेत्र में सफल हुए अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक कोचिंग द्वारा जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस वर्ष की एसएससी जीडी परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को बुके देकर एवं तिरंगा पट्टी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अभ्यर्थियों के अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मधुबन सीआरपीएफ कैंप के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसटीएफ जवान दिलीप महतो, स्नेक सेवर प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकाडेमी संचालक बिनोद महतो व संचालन जिला परिषद सदस्य धनंजय प्रसाद ने किया। सहायक कमांडेंट ने कहा कि हम सभी जवानों का एक ...