आदित्यपुर, सितम्बर 21 -- आदित्यपुर। रांची के खेलगांव में आयोजित बहुप्रचारित और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ईस्ट टेक सिंपोजियम- 2025 (रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी) में शनिवार को इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम भी शामिल हुई। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से झारखंड में पहली बार हो रहे इस आयोजन में देशभर की कंपनियों ने अपने रक्षा उत्पाद प्रदर्शित किए। झारखंड के लघु उद्योगों के लिए यह प्रदर्शनी एक बड़ा अवसर साबित हो रही है। बड़ी संख्या में राज्य के उद्यमी रक्षा उत्पादों को देखने और व्यापार के नए अवसर तलाशने पहुंचे। जमशेदपुर और आदित्यपुर से भी कई उद्यमी रांची खेलगांव पहुंचे। इसरो, सिंहभूम चैंबर और एशिया के सदस्य प्रतिनिधिमंडल के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे दिन 'आत्मनिर्भरता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.