लखनऊ, नवम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्व सांसद व भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राम नारायण साहू ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके कालीदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में तेली साहू समाज को सरकार व संगठन में भागीदारी दिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में तेली-साहू समाज के लोग रहते हैं। 47 विधानसभा सीट तेली समाज की बहुलता वाली हैं लेकिन समाज की राजनीतिक भागीदारी नगण्य है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ने जयपुर में महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...