बदायूं, मार्च 23 -- विधानसभा दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। बदायूं जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। भेंट के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बारे में चर्चा कर हुए वहां हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताते चलें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का दातागंज विधानसभा क्षेत्र से हमेशा विशेष लगाव रहा है। इसी कारण प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा चुनाव में यहां की चुनाव रैली में उनका आगमन अवश्य होता है। इसका मुख्य कारण क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह की कार्यशैली रहा है। इस शिष्टाचार भेंट करने के विषय में विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह तो रक्षामंत्री प्रेरणास्रोत, राजनैतिक गुरु भी हैं उनका सानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.