बरेली, अगस्त 10 -- शानू काजमी को राखी बांधती हैं कीर्ति कश्यप आल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी को आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप ने राखी बांधी। शानू काजमी ने कहा कि यह त्योहार धर्म-मजहब से परे सामाजिक समरसता, भाई-बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है। उनको अपनी मुंहबोली बहन कीर्ति कश्यप से राखी बंधवाकर प्रसन्नता होती है। 20 साल से मुस्लिम बहनों से बंधवा रहे राखी मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने रक्षाबंधन का पर्व मुस्लिम बहनों के साथ मनाया। कहरवान स्थित कार्यालय पर जखीरा की आसिया अली और मलूकपुर की शमीम बानो ने उनको राखी बांधी। उन्होंने बताया कि बीते 20 साल से वह रक्षाबंधन पर्व पर मुस्लिम बहनों से राखी बंधवा रहे हैं। हिन्दू बहनों संग मनाते हैं राखी का त्योहार स्वास्थ्य विभाग में क...