प्रयागराज, अगस्त 9 -- भाजपा ने खुल्दाबाद मंडल कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यशाला भी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह का बंधन है। सामाजिक, समरसता, राष्ट्र रक्षा का संकल्प हम सबको लेना चाहिए। यह भारत को मजबूत करने के लिए जरूरी है। इसीक्रम में हर घर तिरंगा अभियान का भी हिस्सा बनें। हर घर तिरंगा जरूर फहराएं। हम सबको अमेरिका को अपनी शक्ति दिखाना है। बताना है कि भारत न झुका है न झुकेगा। इस अवसर पर अपूर्व चंद्रा, राजेश केसरवानी, अनिल विश्वकर्मा, राजेश केसरवानी, गौरव गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, मुन्ना शर्मा, धीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...