लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन का पर्व रविवार को गोमती नगर, विपुल खंड स्थित ब्रह्माकुमारीज, आत्म चिंतन भवन में आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य की व्याख्या से हुआ। राजयोगिनी राधा दीदी जी ने कहा कि यह पर्व आत्मा को पवित्रता, सत्य और परमात्मा से अटूट नाते के बंधन में बांधने का स्मृति-दिवस है। यह रक्षा सूत्र मन को विकारों से बचाने का संकल्प है। सच्चा बंधन वह है, जो हमें शरीर जनित आसक्तियों से मुक्त कर स्नेह और कल्याण के मार्ग पर ले जाए। इसके बाद राजयोगिनी स्वर्णलता दीदी ने योग कराया। योग के बाद बहनों ने सभी को पवित्र रक्षा सूत्र बांधा और परमात्मा के स्नेह से भरे वरदान, जीवन में सुख, शांति, प्रगति व आत्मिक शक्ति की कामना की। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में आईएमआरटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.