लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता रक्षाबंधन पर नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सिटी बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा 8 की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से महिलाओं को रक्षाबंधन पर सुरक्षित और सुविधाजनक मुफ्त बस सेवा मिलेगी। बस ऑपरेटरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि वे इस अवधि के दौरान निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। यह सुविधा प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालित सिटी बसों पर लागू होगी, जिससे महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.