अमरोहा, अगस्त 9 -- रक्षाबंधन पर्व पर अमरोहा रोडवेज डिपो पर शनिवार को यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। सभी बसें खचाखच भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। महिलाओं ने रोडवेज बसों में फ्री सफर किया। त्योहार पर बसों में उमड़ी भीड़ के चलते महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों से भी सफर करना पड़ा। शनिवार को जिलेभर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम संग मनाया जा रहा है। महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। अमरोहा रोडवेज डिपो सुबह से ही यात्रियों की भीड़ से गुलजार नजर आया। सभी बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर यात्रियों को बसों की बेहतर सेवा देने का दावा किया था। लंबी दूरी व अन्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने व मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाने की बात कही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.