बस्ती, अगस्त 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बसों से मुफ्त यात्रा करने वालों की परिसर में भीड़ नजर आई। महिला यात्रियों के साथ एक सहयात्री ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। मुफ्त यात्रा के दूसरे दिन कुल 27279 बहनों ने यात्रा की। इसके साथ ही 4600 सहयात्री ने मुफ्त सुविधा का लाभ लिए। रोडवेज के अनुसार इनके सफर का 3209136 रुपया किराया होता है, जिसका मुफ्त में टिकट बना। विभाग की ओर से जारी आंकडा में शनिवार को कुल 31899 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। रविवार को रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी और अधिकांश बसें खचाखच भरी हुई रवाना हुईं। रक्षाबंधन पर पर्व को लेकर स्पेशल संचालन का लाभ बहनों ने बिना टिकट अपने गंतव्य तक का सफर करके लिया। रोडवेज परिसर में महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों की भीड़ सुबह से ही दिखाई दी। त्योहार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.