अमरोहा, अगस्त 4 -- रक्षाबंधन को लेकर रविवार को बाजारों में सुबह से चहल पहल देखी गई। हालांकि बारिश के चलते खरीदारी प्रभावित रही। बाजारों में दुकानें सज गई हैं। बाजार में तरह तरह की राखियों की धूम है। नौ अगस्त को भाई बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा । बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी तथा भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचन देगा। बाजारों में रंग बिरंगी राखियों से दुकानें सज उठी हैं। रक्षाबंधन की खरीदारी से बाजार खिल उठा है। सड़क किनारे रंग बिरंगी राखी की दुकानें सजी गई हैं। बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए खूबसूरत राखियां खरीद रही हैं। कई दिन पहले से ही शहर में राखी की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। रविवार को इन दुकानों पर खास रौनक रही। इन दुकानों पर महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती राखियां उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.